बुलंद आवाज न्यूज
कर्णप्रयाग (चमोली)। डॉ.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अखिलेश कुकरेती सहित समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में डॉ आर सी भट्ट, डॉ वी आर अंन्थवाल , डॉ एम एस कण्डारी,डॉ वाई सी नैनवाल,डॉ एच सी रतूड़ी ने श्रीदेव सुमन द्वारा स्वतन्त्रता संग्राम के लिए किये प्रयासों एवं राजशाही के अत्याचार के विरूद्ध उनके संघर्ष पर सभी ने अपने विचार रखे।इस अवसर पर महाविद्यालय डॉ. राधा रावत, डॉ. कविता पाठक,डॉ. इन्द्रेश पाण्डेय,डॉ. नेतराम,डॉ. चन्द्रावती टम्टा , एस. एल. मुनियाल, जे. एस. रावत,एन. सी .सी कैडेट्स सहित समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान