बुलंद आवाज़ न्यूज
Gauchar/ चमोली
चमोली पुलिस ने उत्तरप्रदेश के दो स्कूटी चोरों को पकड़कर नई कामयाबी हासिल की है. जिन्हें पकड़कर पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा रिमांड में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया है.
चौकी प्रभारी मानवेंद्र गुंसाई ने बताया कि 5 जुलाई को वादी शिशुपाल सिंह सगोई पुत्र संबध्यान सिंह सगोई निवासी पलसारी आम गाैचर ने थाना कर्णप्रयाग में तहरीर दी थी कि उनकी स्कूटी नम्बर Uk118890 हवाई पट्टी जाने वाले रास्ते से चोरी हो गई है. जिसके बाद पुलिस ने पालिका क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और शातिर स्कूटी चोरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की.
एस आई ने बताया कि चोरों की पहचान 1-रिंकू पुत्र मुनेश चौहान निवासी संजय पुरी गली नंबर 01 शौंदा रोड थाना मोदीनगर जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश (उम्र 35 वर्ष), 2- लक्की पुत्र टिंकू चौहान निवासी संजय पुरी गली नंबर 01 शोंदा रोड थाना मोदीनगर जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश (18 वर्ष) के रूप में हुई है. जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा रिमांड में जिला कारागार पुरसाड़ी भेजा गया है.







More Stories
भेंटा-भरकी में धूमधाम से मना राज्य स्थापना दिवस, शिक्षक सम्मानित
चमोली: 74वें गौचर मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह