बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव को लेकर नाम वापसी के अंतिम दिन बीत गया है। किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। इस तरह से अब बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इसमें भाजपा के राजेंद्र सिंह भंडारी, कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला, सैनिक समाज पार्टी के हिम्मत सिंह नेगी और निर्दलीय प्रत्याशी नवल किशोर खाली शामिल है।
रिटर्निंग ऑफिसर आरके पांडेय ने बताया कि 26 जून नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित थी। नामांकन कर चुके चारों प्रत्याशियों में से किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया है। निर्दलीय प्रत्याशियों को उनकी प्राथमिकता के आधार पर चुने गए प्रतीक चिन्ह आवंटित कर दिए गए है। उप चुनाव के लिए आगामी 10 जुलाई को मतदान और 13 जुलाई को मतगणना की जाएगी।






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान