बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रत्याशियों को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। उप चुनाव के लिए कुल 05 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।
रिटर्निंग आफिसर आरके पांडेय ने बताया कि उप चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन 04 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र जमा किए है। इसमें कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार लखपत सिंह, सैनिक समाज पार्टी के हिम्मत सिंह नेगी, निर्दलीय प्रत्याशी नवल किशोर खाली और बच्ची राम शामिल है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजेंद्र सिंह भंडारी एक दिन पहले ही नामांकन कर चुके है।
इस प्रकार बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए कुल 05 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। आगामी 24 जून को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी और 26 जून तक नाम वापस लिया जा सकता है। उप चुनाव के लिए विधानसभा बद्रीनाथ सीट पर 10 जुलाई को मतदान और 13 जुलाई को मतगणना होनी है।







More Stories
भेंटा-भरकी में धूमधाम से मना राज्य स्थापना दिवस, शिक्षक सम्मानित
चमोली: 74वें गौचर मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह