
बुलंद आवाज़ न्यूज
(गौचर) चमोली:
इन दिनों जहां मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बढ़ती गर्मी, वनाग्नि से लोग परेशान हैं, तो वहीं पहाड़ों में लगभग हर रोज शाम को आने वाले आंधी तूफान ने भी लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है. इसी क्रम में कल शाम को आई तेज़ आंधी तूफान से आर सी केंद्र पनाई, आंगनबाड़ी (पनाई) गौचर (चमोली) की छत क्षतिग्रस्त हो गई है.
पटवारी गौचर नीरज पुरोहित और अध्यापक चन्द्र बल्लभ देवली ने बताया कि घटना कल शाम की है. उन्होंने बताया कि कल शाम तेज तूफान के कारण एक पेड़ सीआरसी बिल्डिग और आंगनबाड़ी की छत में जा गिरा जिससे बिल्डिंग डैमेज हो गई है. उन्होंने बताया कि अभी वर्तमान समय में एसडीआरएफ द्वारा पेड़ को काटकर हटा दिया है.
वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली कुलदीप गैरोला ने बताया कि सीआरसी बिल्डिग पनाई की छत क्षतिग्रस्त होने की सूचना उन्हें प्राप्त हुई थी जिसे जल्द ही विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से ठीक करने की व्यवस्था की जाएगी…





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़