बुलंद आवाज न्यूजः प्रदेश भर में डीएलएड प्रशिक्षु धीरे-धीरे नौकरी के लिए आवाज उठाने लगे हैं। बीते रोज जहां अमर उजाला की (एक नजर) की रिपोर्ट में बागेश्वर के युवाओं ने नौकरी की मांग उठाने की खबर छपी थी तो वहीं अब डाइट गौचर के प्रशिक्षु और प्रशिक्षित भी नौकरी की मांग उठाते नजर आ रहे हैं।
डाइट गौचर में तीसरे सेमेस्टर के छात्र चंदन, अजय, मयंक और पहले सेमेस्टर के पवन, राहुल बताते हैं कि प्राथमिक शिक्षा भर्ती के 3253 पदों को भरने की तैयारी चल रही है। विभाग के पास 650 डीएलएड प्रशिक्षित हैं। जो राज्य के विभिन्न डाइटों से प्रशिक्षित हैं। वर्तमान में भी डाइट में दो बैज चल रहे हैं। इसलिए भर्ती प्रक्रिया में उनके साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। उन्होनें सभी प्रशिक्षितों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने की मांग की हैै।





More Stories
अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से उत्तराखण्ड बनेगा साहसिक खेलों और पर्यटन का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री
ऋषिकेश फायरिंग कांड: दून पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दोनों गिरफ्तार
चमोली: पर्यटकों के दीदार के लिए खुली फूलों की घाटी