बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली:
चमोली जिले में अलकनंदा नदी की लहरों पर साहसिक खेलों के शौकीन पर्यटक रिवर राफ्टिंग का आनंद उठा रहे है। तीर्थाटन के साथ साहसिक पर्यटन के लिए जिला प्रशासन द्वारा देवलीबगड़ से कालदूबगड तक अलकनंदा नदी में करीब 05 किलोमीटर दायरे में राफ्टिंग कराई जा रहा है। गर्मी बढते ही राफ्टिंग के रोमांच के लिए शैलानी यहां पहुंचने लगे है और अलकनंदा की लहरों पर राफ्टिंग का आनंद ले रहे है।
जिला पर्यटन अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय ने बताया कि अलकनंदा नदी पर देवलीबगड़ से कालदूबगड़ तक पांच किलोमीटर के पैच में राफ्ट व्यवसायियों के माध्यम से राफ्टिंग संचालित की जा रही है। पर्यटन विभाग की ओर से पूर्व में रिवर राफ्टिंग के लिए प्रशिक्षण के साथ फर्मो को लाइसेंस दिया गया है। राफ्टिंग के दोनों प्वाइंट पर राफ्टिंग डेक का निर्माण के साथ राफ्ट व्यवसायियों को हर संभव सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है।





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़