बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
आगामी लोकसभा चुनाव के चलते चमोली पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है, जहां शराब माफियाओं सहित नशे की तस्करी करने वाले तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है वहीं चुनावों के दृष्टिगत जनपद में स्थापित 07 अन्तर्जनपदीय बैरियरों पर जिलों से आने वाले वाहनों की गहनता से करने के बाद ही जिले में प्रवेश करने दिया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार (IPS) के निर्देशन में अन्तर्जनपदीय बैरियरों की चौकसी बढ़ाते हुए पुलिस द्वारा “तीसरी आंख” ड्रोन की सहायता से बैरियरों पर होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। जिससे अन्तर्जनपदीय बैरियरों पर चुनाव संबंधी प्रतिबंधित चुनाव सामग्रियों, अवैध शराब, अवैध शस्त्रों के परिवहन पर पूर्णतया अंकुश लगाया जा सके।






More Stories
अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से उत्तराखण्ड बनेगा साहसिक खेलों और पर्यटन का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री
ऋषिकेश फायरिंग कांड: दून पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दोनों गिरफ्तार
चमोली: पर्यटकों के दीदार के लिए खुली फूलों की घाटी