बुलंद आवाज़ न्यूज
गौचर/ चमोली
आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत इन दिनों गौचर सहित तमाम जगहों में पुलिस और आईटीबीपी के जवानों द्वारा चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है. चैकिंग के दौरान 36 बोतल शराब के साथ पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है.
चौकी प्रभारी गौचर मानवेंद्र गुसाई ने बताया कि चैकिंग के दौरान उन्होंने सुनील नेगी (30) पुत्र पुष्कर सिंह निवासी क्यूडी थाना, तहसील, जिला (रुद्रप्रयाग) जयदेव सिंह उर्फ रिंकू (31)पुत्र स्वर्गीय कमल सिंह निवासी ग्राम जडमवाड पोस्ट क्यूडी थाना व जिला रूद्रप्रयाग को नेल गांव जाने वाले रास्ते गौचर से 36 बोतल (03 पेटी) अवैध अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल* के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि अभियुक्त गणों द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब मोटरसाइकिल नंबर UK07V6785 पल्सर द्वारा ले जाई जा रही थी। जिसे पुलिस ने कब्जे ने लिया है और अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कर्णप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।







More Stories
भेंटा-भरकी में धूमधाम से मना राज्य स्थापना दिवस, शिक्षक सम्मानित
चमोली: 74वें गौचर मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह