बुलंद आवाज़ न्यूज
गौचर/ चमोली
गौचर डाट पुलिया पर एक ऑल्टो कार (Uk12C 8766 अनियंत्रित होकर गदेरे में जा गिरी जिसमें तीन लोग सवार थे. घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा हॉस्पिटल भेजा गया है.
चौकी प्रभारी गौचर मानवेंद्र गुसाई ने बताया कि करीब 12 बजे उन्हें वाहन गिरने की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर उन्होंने गौरव नेगी (26) पुत्र भीम सिंह नेगी निवासी चटवापीपल गौचर, (गंभीर घायल) अमित नेगी (25) पुत्र मंगल सिंह नेगी निवासी चटवापीपल, प्रदीप डिमरी (28) पुत्र शंभू प्रसाद डिमरी निवासी विराट रेस्टोरेंट चटवापीपल को स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया.






More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित
बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा—नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव