बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन. के. जोशी को कॉलेज इकाई अध्यक्ष अंशुल रावत द्वारा छात्र छात्राओं की मांगों एवम समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया.
अभाविप के कॉलेज इकाई अध्यक्ष अंशुल रावत ने बताया कि महा विद्यालय में पिछले 6 वर्षों से NSS के B और C प्रमाण पत्र की परीक्षा नहीं हुई है जिससे छात्र छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसलिए परीक्षा जल्द कराई जाए, छात्र छात्राओं की प्रवेश परीक्षा और परिणाम संबंधित समस्याओं का जल्द निवारण किया जाए, महाविद्यालय में जियोलॉजी,समाजशास्त्र, कला, संगीत जैसे विषयों की मांग है इसलिए महाविद्यालय की सीटों में 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाए.







More Stories
भेंटा-भरकी में धूमधाम से मना राज्य स्थापना दिवस, शिक्षक सम्मानित
चमोली: 74वें गौचर मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह