बुलंद आवाज़ न्यूज
कर्णप्रयाग, डा.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं ‘अजीम प्रेम जी फाउंडेशन’ के संयुक्त तत्वावधान में विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करके अन्य के लिए प्रेरणा स्रोत बन रही हैं। डा.कविता पाठक ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत पर विस्तृत प्रकाश डाला। अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के राम सिंह व अंकिता ने महिलाओं से जुड़े संवेदनशील मुद्दों व कानूनों पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विश्व और देश की ख्याति प्राप्त महिलाओं के चित्रों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। उनसे जुड़ी तमाम जानकारी भी इस प्रदर्शनी में उपलब्ध कराई गई।
छात्रा तनीषा ने मासिक धर्म पर एक स्वरचित कविता प्रस्तुत की। गोष्ठी का संचालन एनएसएस की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा.चन्द्रावती टम्टा ने किया। इस अवसर पर डा.स्वाति सुंदरियाल, डा.शीतल देशवाल, डा.दिशा शर्मा,डा.शालिनी सैनी आदि मौजूद रहीं।





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़