बुलंद आवाज़ न्यूज
रुद्रप्रयाग
जनपद रुद्रप्रयाग में करीब 10 वर्षों की सेवा के पश्चात वरिष्ठ सहायक राजवीर भंडारी सूचना मुख्यालय, देहरादून स्थानांतरित हो गए हैं। बुधवार को सूचना विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
वरिष्ठ सहायक राजवीर भंडारी ने जनपद के अपने अनुभव साझा करते हुए सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सूचना अधिकारी रती लाल शाह ने कहा कि राजबीर भंडारी जैसे मृदुभाषी एवं सकारात्मक ऊर्जा वाले कर्मचारियों से विभागों एवं आमजन के कार्य बिना बाधा के होते हैं। उन्होंने राजबीर भंडारी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए नई पारी की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर आनंद बिष्ट, नीतीश फ़ारसी, राकेश नौटियाल, भुवनेश नेगी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे.







More Stories
भेंटा-भरकी में धूमधाम से मना राज्य स्थापना दिवस, शिक्षक सम्मानित
चमोली: 74वें गौचर मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह