बुलंद आवाज़ न्यूज
गौचर/ चमोली
चमोली पुलिस लगातार नशे के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है इसके लिए पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया हुआ है, इसी क्रम में पुलिस चौकी गौचर द्वारा गौचर से एक अभियुक्त को 07.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है.
बता दें कि जिले के पुलिस उपाधीक्षकों एंव सभी थाना प्रभारियों/एसओजी को नशीले पदार्थ का अवैध तरीके से कारोबार करने वाले और युवाओं को नशे की ओर धकेलने वालों को गिरफ्तार करने के लिए चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जिसके आलोक थपलियाल पुत्र राजेंद्र प्रसाद थपलियाल निवासी वार्ड नंबर 7 द्रोणागिरी गौचर उम्र 31 वर्ष को गौचर हवाई पट्टी के पास से 07.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया.
चौकी प्रभारी गौचर मानवेंद्र गुसाई ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह देहरादून से हेलीकॉप्टर से गौचर में स्मैक लाता है, जिसे वह गौचर में रेलवे कंपनी में लोगों को ऊंचे दामों में बेचता है. बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली कर्णप्रयाग में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी थाना कर्णप्रयाग में अभियोग पंजीकृत हैं जिसे कल न्यायालय में पेश किया जाएगा.







More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री