चमोली/बुलंद आवाज़ न्यूज
कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत रविवार को कर्णप्रयाग के कोटी में आयोजित शिविर में प्रतिभाग किया। उन्होने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे बताते हुए कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने आम जनता को इन शिविरों से लाभ लेने को कहा।
शिविर में ब्लॉक स्तरीय विभागों द्वारा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। और योजना से वंचित लोगों का पंजीकरण कराया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइया वितरित की गई।






More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित
बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा—नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव