
बुलंद आवाज़ न्यूज
कर्णप्रयाग
डॉ० शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में समस्त महाविद्यालय परिवार ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शपथ ली। कार्यक्रम में प्राचार्य, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस वॉलिंटियर्स, विद्यार्थी एवं कर्मचारियों ने कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध तथा लिंग भेद को खत्म करने की शपथ ली।
संयुक्त राष्ट्र संघ ने सन् 2012 में पहली बार 11 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। सन् 2023 का अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस को “बालिकाओं को अपना अधिकार जानने” की थीम पर आधारित है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.के.एल तलवाड़ ने विद्यार्थियों को अनेक कानूनी जानकारियां देते हुए उनके अधिकारों के बारे में बताया तथा अपने अधिकारों और कर्तव्यों दोनों के प्रति सजग रहने की बात कही। इस शपथ ग्रहण में महाविद्यालय में उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग से चिकित्सक डा राजीव मौजूद थे, जिन्होंने सभी को शपथ दिलवाई।
कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी डा.आर.सी भट्ट,डॉ. मृगांक मलासी, डॉ. पंकज कुमार यादव,डा.राधा रावत,डा.शीतल देशवाल, डॉ. के .आर.डंगवाल सहित समस्त प्राध्यापक, विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।







More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री