बुलंद आवाज़ न्यूज
रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग जिले में एक वाहन के खाई में गिरने से मौत हो गई। एसडीआरएफ ने शव बरामद कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक घटना जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्तयमुनि क्षेत्र सिल्ली के पास की है। यहां पर एक व्यक्ति वाहन सहित खाई में जा गिरा, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद कर उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। मृतक की पहचान नवीन वशिष्ठ पुत्र शिव प्रसाद वशिष्ठ, उम्र 48 वर्ष, निवासी- मेकोटी रुद्रप्रयाग के रूप में हुई।
उप निरीक्षक हरीश बंगारी ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया बताया कि व्यक्ति तिलवाड़ा से अगस्तयमुनि मार्ग पर जा रहा था व अचानक मोटर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया जिसमें उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।







More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री