
बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली के तत्वावधान में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमरन जीत कौर की अध्यक्षता में सीमांत गांव गमशाली में जनजातीय समुदाय के लोगों के अधिकारों पर विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक शिविर में महिलाओं को महिला संबंधी कानून, महिला एवं संविधान, परिवार लॉ, दीवानी एवं फौजदारी लॉ, श्रम अधिनियम, पीएनडीटी अधिनियम आदि तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा दिये जाने वाले मुफ्त विधिक सेवा के संबंध में विस्तार से जानकारी देकर लाभान्वित किया गया। सीमांत गांव में विधिक शिविर के आयोजन पर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी, पीएलबी सदस्यों सहित स्थानीय लोग मौजूद थे।






More Stories
अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से उत्तराखण्ड बनेगा साहसिक खेलों और पर्यटन का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री
ऋषिकेश फायरिंग कांड: दून पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दोनों गिरफ्तार
चमोली: पर्यटकों के दीदार के लिए खुली फूलों की घाटी