बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली : उत्तराखंड का चमोली जनपद सदियों से ही वीर सपूतों की भूमि रही है। भारतीय सेना में कार्यरत नंदानगर विकासखंड के सबसे दूरस्थ गाँव ग्राम पंचायत कनोल के खिलाप सिंह नेगी माँ भारती की रक्षा करते हुए शहीद हो गए है। उनके शहीद होने की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
स्थानीय गबर सिंह नेगी ने बताया कि खिलाप सिंह नेगी शारीरिक तौर से अस्वस्थ थे और सेना की ओर से ही उनका इलाज लखनऊ स्थित हॉस्पिटल में चल रहा था जहां कल शाम 4 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया साथ ही बताते हैं कि खिलाप सिंह नेगी साल 2021 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और अपनी छोटी उम्र में ही उनका यूं चले जाना बेहद दुखद है.






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान