बुलंद आवाज़ न्यूज
रुद्रप्रयाग
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के एक गांव में मानसिक रूप से कमजोर युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दो आरोपी और हैं, जिनमें नेपाली मूल का व्यक्ति भी शामिल है।जबकि दोनों फरार हैं।
बता दें कि बीते 23 अगस्त को जनपद के एक गांव में ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों ने मानसिक रूप से कमजोर युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता जंगल में गाय चुगाने गई थी, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने घर पहुंचने पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने 26 अगस्त को पटवारी चौकी में तीन लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी थी। पटवारी द्वारा पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही उसके बयान भी लिए गए थे, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। इसके बाद केस रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है। जहां दूसरे दिन ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान