बुलंद आवाज़ न्यूज़
कर्णप्रयाग : कालेश्वर में बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण एक आदमी की जान चली गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, एसएसआई पंकज कुमार ने बताया कि करीब 2 बजे कालेश्वर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गजेंद्र चौहान (पप्पी) पुत्र स्वर्गीय श्री प्रताप सिंह चौहान निवासी ग्राम बैरफाला पोस्ट मैखूरा थाना व तहसील कर्णप्रयाग जिला चमोली उम्र (49) की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर स्थानीय लोग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई की. लेकिन स्थानीय लोगों ने विभाग की इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए बताया कि 19 जुलाई को चमोली कस्बे में 16 लोगों की करंट लगने से मौत हो गई थी लेकिन इतनी बड़ी घटना के बावजूद भी विद्युत विभाग और सिस्टम सोया हुआ है जिस कारण से एक और जान करंट लगने से चली गई है उन्होंने कहा कि इस मौत की जिम्मेदारी विद्युत विभाग ले और पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आए पुलिस मामले में जांच कर रही है.







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान