बुलंद आवाज़ न्यूज
रुद्रप्रयाग
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग के जवाड़ी बाईपास के पास एक वाहन अलकनंदा में गिर गई है जिसके बाद आपदा प्रबंधन और पुलिस के साथ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ देर पहले एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है प्रत्यक्षदर्शियों ने मामले की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी जिसके बाद सभी टीमें मौके पर पहुंची. हालांकि वाहन नया होने के चलते अभी नंबर प्लेट नहीं है वहीं पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम द्वारा सर्च और रेस्क्यू अभियान जारी है अभी तक दुर्घटना में कार सवार 1 को गम्भीर घायल स्थिति में अस्पताल पहुचाया गया 1 अन्य की तलाश जारी है । अंधेरा होने के चलते सर्च अभियान में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान