बुलंद आवाज़ न्यूज
रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि महाविद्यालय में महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता 4 दिनों से आंदोलनरत हैं. और आज 4 दिन बीत जाने के बाद महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष गौरव भट्ट ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत को खून से पत्र लिखकर महाविद्यालय की समस्याओं से रूबरू करवाया. गौरव ने बताया कि हम महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं के निवारण के लिए विगत 4 दिनों से भूख हड़ताल में बैठे हैं हमारी 4 मांगे हैं
1 महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर वाणिज्य (B.com) की स्वीकृति
2 महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर कला संकाय में इतिहास, समाजशास्त्र व गृहविज्ञान विषय की स्वीकृति.
3- महाविद्यालय में दर्शनशास्त्र, गृहविज्ञान विषय में प्राध्यापकों की नियुक्ति, जंतु विज्ञान, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी व वाणिज्य में स्वीकृत पदों में प्राध्यापकों की नियुक्ति,
4- महाविद्यालय में N.c.c यूनिट की स्वीकृति.
साथ ही बताया कि जब तक उनकी मांगे पूरी होती हैं तब तक उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी.







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान