बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
दिनांक 23-12-2022 को वादी द्वारा अपनी पत्नी के घर से बिना बताए कहीं चले जाने एवं काफी तलाश के बाद भी ना मिलने के सम्बंध में एक प्रार्थना पत्र कोतवाली चमोली में दिया गया। मामला महिला संम्बन्धी होने के कारण पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल ने मामले को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कोतवाली चमोली को तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर गुमशुदा की तलाश हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिए। आदेश के अनुरूप कोतवाली चमोली पर तत्काल गुमशुदगी दर्ज की गई।
गुमशुदा की तलाश हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही टैक्सी व अन्य वाहन चालकों एवं संदिग्ध व्यक्तियों से गहन पूछताछ की गयी। पुलिस टीम के प्रयासों एवं कुशल सुरागरसी-पतारसी से गुमशुदा विवाहिता को चौकी खुड़बुड़ा कोतवाली नगर देहरादून क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा चमोली पुलिस त्वरित कार्यवाही की काफी सराहना की गई व मित्र पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान