बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली/ कर्णप्रयाग
बीती रात कर्णप्रयाग नैनीताल नेशनल हाइवे पर आदिबद्री के समीप सिरोली में कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी. और वाहन में सवार वाहन चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.
सूचना पर स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शव को रेस्क्यू कर बरामद किया . पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार संजय रावत उम्र 35 वर्षीय पुत्र विशन सिंह रावत वाहन संख्या uk07ad4472 स्विफ्ट कार कल रात दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी जिसमें की संजय रावत की मौके पर ही मौत हो गई थी. मृतक मृतक व्यक्ति कर्णप्रयाग ब्लाक के सीरी गांव पोस्ट सलियाना का रहने वाला है. जो कि गैरसैंण से सिमली की ओर लौट रहा था.







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान