बुलंद आवाज़ न्यूज़
हरिद्वार
हरिद्वार रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में ढाबे के पीछे कमरे में गैस सिलिंडर लीक होने के बाद आग लगने से सिलिंडर फट गया। जिससे चार ढाबा कर्मचारी घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भिजवाया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है।
घटना मंगलवार की मध्यरात्रि की है। गैस प्लांट चौकी से आगे बैरियर नंबर छह के पास, निकट प्रमिला गेस्ट हाउस गढ़वाली ढाबा के कर्मचारी ढाबे के पीछे ही अपने कमरे में सो रहे थे। पास में कुछ गैस सिलिंडर भी रखे हुए थे। इसी बीच गैस सिलिंडर लीक हो गया।
ढाबा कर्मियों में से किसी ने बीड़ी जलाई, जिससे एक सिलिंडर ने आग पकड़ ली। सिलिंडर फटने से चार लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रानीपुर कोतवाली प्रभारी रमेश तंवर ने बताया कि सिलिंडर फटने से चार ढाबा कर्मचारी घायल हुए हैं, जिनकी हालत ठीक है।






More Stories
भेंटा-भरकी में धूमधाम से मना राज्य स्थापना दिवस, शिक्षक सम्मानित
चमोली: 74वें गौचर मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह