बुलंद आवाज़ न्यूज़
देवाल
शुक्रवार को अपने घर पैदल जा रहे रामपुर हरमल गांव निवासी 38 वर्षीय हेमा देवी और उनका 15 वर्षीय बेटा प्रवीण पिंडर नदी पर बने लकड़ी के कच्चे पुल को पार करते हुए नदी में फिसल गए थे।
तत्पश्चात राजस्व उपनिरीक्षक प्रमोद के नेतृत्व में टीम गठित की गई व ग्रामीणों व एसडीआरएफ की टीम ने खोजबीन शुरु हुई।
खोजबीन के दौरान शुक्रवार को कुछ दूरी पर महिला का शव मृत अवस्था में पत्थरों के बीच फंसा मिला किंतु उनके पुत्र का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
शनिवार सुबह एसडीआरएफ के जवानों ने पिंडर नदी में सर्च करते हुए 15 वर्षीय प्रवीण का शव बरामद कर परिजनों और प्रशासन को सौंप दिया जिसका आज पोस्टमार्टम करने की कार्यवाही की जा रही है इस घटना से पूरे क्षेत्र वासियों में शोक की लहर छाई हुई है और ग्रामीणों का शासन प्रशासन के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि शासन प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण एक घर वीरान हो गया है। एवं जिस स्थान पर यह lakdi-ka-pul क्षेत्र के लोगों के द्वारा बनाया गया है इस जगह पर कभी मजबूत शुक्ला पुल हुआ करता था लेकिन वह झूला पुल सन 2013 की भयंकर आपदा में बह गया था और 2016 में इस जगह पर वैकल्पिक व्यवस्था कर ट्रॉली का निर्माण किया गया था लेकिन वह भी 2021 की बाढ़ में बह गया जिसके बाद उसकी मरम्मत भी नहीं की गई और तब से आज तक सरकार ने इस स्थान पर पुल बनाने की स्वीकृति तो दी परंतु निर्माण के लिए जिम्मेदारी से टेंडर प्रक्रिया की जरूरत नहीं समझी और शायद जिस कारण लोग अपने द्वारा बनाए गए कच्चे पुल से ही जान हथेली पर रखकर आवागमन करने के लिए मजबूर है और जिसका बड़ा खामियाजा यहां के क्षेत्रवासियों को मां बेटे की दुखद मौत के रूप में भुगतना पड़ रहा है देवाल निवासी एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महावीर सिंह बिष्ट ने पीड़ित परिवार के लिए ₹5000000 मुआवजे की सरकार से मांग की है।





More Stories
कर्णप्रयाग: एनएसएस स्थापना दिवस पर महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित
बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री