बुलंद आवाज़ न्यूज़
गोपेश्वर
थाना गोपेश्वर पुलिस ने विद्यालयों में जाकर नशे के बुरे प्रभावों के प्रति किया जागरूक
बच्चों एवं युवाओं के गलत संगत में पड़कर नशे की ओर आकर्षित होने से बचाने हेतु चमोली पुलिस द्वारा एक्शन मोड में आकर पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 03/12/2022 को थाना गोपेश्वर पुलिस द्वारा गोपेश्वर क्षेत्रांतर्गत स्थित विभिन्न विद्यालयों में गोष्ठी का आयोजन कर बच्चों को नशे से दूर रहने व नशे से होने वाले घातक दुष्परिणामों से अवगत कराने के साथ ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। स्कूल प्रशासन ने चमोली पुलिस द्वारा आयोजित कार्यशाला की सराहना करते हुए समय समय पर बच्चों को जागरूक करने हेतु इसी प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन करने का आग्रह किया गया।







More Stories
भेंटा-भरकी में धूमधाम से मना राज्य स्थापना दिवस, शिक्षक सम्मानित
चमोली: 74वें गौचर मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह