जोशीमठ। उत्तराखंड में पहली बार तीन शंकराचार्यो का सम्मेलन जोशीमठ में आयोजित होगा 17 अक्टूबर को जोशीमठ रविग्राम ग्राम में द्वारिका शारदा पीठ के शंकराचार्य श्री सदानंद सरस्वती महाराज, श्रृंगेरी शरदापीठ के शंकराचार्य विधुशेखर भारती और ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज सम्मेलन में शामिल होंगे जिसकी तैयारियां जोरो से चल रही है।
कई वर्षों के बाद पहली बार तीनों शंकराचार्य एक ही मंच पर उपस्थित रहेंगे ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य बने के बाद पहली बार अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ज्योतिष पीठ पहुंच रहे है। इसको लेकर रविग्राम स्थित मैदान मे हजारों लोग जुटेंगे और लाखों लोग सोशल मीडिया माध्यम से जुड़े रहेंगे।
सुप्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी इसमें अपनी प्रस्तुति देंगे।
More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित
बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा—नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव