गोपेश्वर अपडेट : श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के नाम हस्तांतरित हुई भूमि
बुलंद आवाज़ न्यूज़
चमोली
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय टिहरी के परिसर के रूप में विकसित किये जाने के क्रम में आज महाविद्यालय के भूमि संबंधित दस्तावेज श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय को हस्तगत कर दिए गए हैं।
इस कड़ी में आज महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनोज उनियाल ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव खेमराज भट्ट को भूमि हस्तांतरण संबंधी खतौनी उद्धरण आदि दस्तावेज हस्तगत किये ।कुलसचिव भट्ट ने कहा कि बहुत शीघ्र ही उक्त संबंध में शासन से वार्ता कर परिसर में मानव संसाधन की नियुक्ति की जाएगी।साथ ही विश्वविद्यालय शीघ्र ही शोध कार्यों को परिसर में शुरू करेगा।
इस अवसर पर डॉ बीसी शाह, डॉ एसएस रावत, डॉ अरविंद भट्ट, डॉ दिनेश सती, डॉ मनोज बिष्ट, डॉ डीएस नेगी, सुनील नौटियाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुधीर नेगी, योगेंद्र लिंगवाल, युद्धवीर सिंह आदि मौजूद थे।
More Stories
अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से उत्तराखण्ड बनेगा साहसिक खेलों और पर्यटन का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री
ऋषिकेश फायरिंग कांड: दून पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दोनों गिरफ्तार
चमोली: पर्यटकों के दीदार के लिए खुली फूलों की घाटी