
रुद्रप्रयाग। जिले के अगस्त्यमुनि क्षेत्र में बांसवाड़ा–मोहनखाल मोटर मार्ग पर सोमवार देर रात एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि चार को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर की रात करीब 10 बजे डायल 112 के माध्यम से भट्टवारी-कण्डारा क्षेत्र में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। बोलेरो (UK 13 TA 1013) पोखरी क्षेत्र से रांसी की ओर जा रही थी। वाहन में 9 से 10 लोगों के सवार होने की सूचना थी। सूचना मिलते ही अगस्त्यमुनि पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। सीओ रुद्रप्रयाग की मौजूदगी में रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

हादसे में रांसी निवासी कुंवर सिंह (60), मदन सिंह (40), देड़ा निवासी सूरत सिंह (42) और रांसी निवासी बलवीर सिंह (70) की मौत हो गई। वहीं छह घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें उम्मेद सिंह राणा (52) और राजेंद्र सिंह (56) को सामान्य चोटें आई हैं। जबकि लविश राणा (25), वंशिका (8), उर्मिला देवी (33) और पूजा (34) को श्रीनगर हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस एवं बचाव दलों ने आपसी समन्वय से रातभर राहत एवं बचाव अभियान चलाकर सभी लोगों को खाई से बाहर निकाला।








More Stories
कर्णप्रयाग महाविद्यालय में भूगोल परिषद का गठन, प्रियंका अध्यक्ष और रितु रावत बनीं सचिव
बैणी-भुली योजना से पांच लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल, दिसंबर में जारी होगी पहली किस्त
मुख्यमंत्री ने किया 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा का समापन