देहरादून में जिला टीबी फोरम की बैठक, 5 टीबी चैंपियंस सम्मानित

बुलंद आवाज न्यूज़ 

देहरादून। ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला टीबी फोरम, जिला टीबी मुक्त अभियान समिति, जिला टीबी कॉमोरबिडिटी समिति एवं डेथ ऑडिट रिव्यू बैठक आयोजित की गई।

बैठक में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न टीबी इंडिकेटर्स की समीक्षा की गई। जिला टीबी अधिकारी (DTO) ने संबंधित आंकड़े एवं प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की, जबकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने आवश्यक सुझाव दिए।

डेथ ऑडिट रिव्यू के दौरान डॉ. ईशिता आर्या ने दो डेथ केस प्रस्तुत किए। बैठक में WHO के कंसल्टेंट डॉ. सुयोग भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में योगदान देने वाले 5 टीबी चैंपियंस को उपहार देकर सम्मानित किया।

bulandawaaj

बुलंद आवाज़

Share