तलवाड़ी महाविद्यालय में ABVP की शानदार जीत, सभी पदों पर प्रत्याशी निर्वाचित

तलवाड़ी/थराली। स्व. स्वतंत्रता सेनानी आलम सिंह फर्स्वाण राजकीय महाविद्यालय, तलवाड़ी-थराली में छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पूरे पैनल ने जीत दर्ज की। कल्पना कुनियाल अध्यक्ष, मोहित फर्स्वाण उपाध्यक्ष, तनुजा जोशी सचिव, अंजली सह-सचिव, साक्षी गड़िया कोषाध्यक्ष और दर्शन कुमार विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UR) निर्वाचित हुए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष कल्पना कुनियाल ने छात्र-छात्राओं का आभार जताते हुए कहा कि छात्रसंघ विद्यार्थियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएगा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को साथ लेकर छात्रहित में पूरी निष्ठा से काम किया जाएगा। पूरे पैनल की जीत के बाद ABVP कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा।

bulandawaaj

बुलंद आवाज़

Share