विष्णुगाड़-पीपलकोटी टनल हादसे के घायलों को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

चमोली

गोपेश्वर। विष्णु गाड़ पीपलकोठी हाइड्रो परियोजना के टनल हादसे के तुरंत बाद से आपदा स्वास्थ्य सहायता के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सिंह पाल के कुशल नेतृत्व एवं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनुराग धनिक महोदय के देखरेख में घायल मरीजों के उपचार एवं स्वास्थ्य देखभाल में जिला चिकित्सालय गोपेश्वर के विशेषज्ञ चिकित्सको एवं स्वास्थ्यकर्मी पूरी तत्परता और मनोयोग से जुटे हुए हैं। हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती घायल मरीजो को आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा दिन-रात अपनी सेवाएं देते हुए घायलों की नियमित निगरानी, जांच एवं उपचार किया जा रहा है। मरीजों की स्थिति के अनुसार आवश्यक चिकित्सा प्रबंधन सुनिश्चित किया जा रहा है।

 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आपात स्थिति को देखते हुए चिकित्सकीय सेवाओं को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है, ताकि घायल मरीजों को समय पर बेहतर उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

bulandawaaj

बुलंद आवाज़

Share