बुलंद आवाज न्यूज़
देहरादून
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू), में जुलाई सत्र 2026 की प्रवेश प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होगी। प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय ने इस सत्र में नए पाठ्यक्रमों, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 आधारित प्रावधानों और विद्यार्थियों के लिए कई नई सुविधाओं की घोषणा की है।
विश्वविद्यालय के कर्णप्राय क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक डॉ आर सी भट्ट ने बताया कि वर्तमान में विश्वविद्यालय 15 स्नातक, 35 स्नातकोत्तर, 16 डिप्लोमा और 29 प्रमाण-पत्र कार्यक्रमों में प्रवेश देगा। इस वर्ष डिप्लोमा इन भगवद्गीता स्टडीज़ और मानवाधिकार प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम भी शुरू किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में क्षेत्रीय निदेशक डॉ आर सी भट्ट एंव सहायक निदेशक प्रियंका लोहानी ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप अब सभी सेमेस्टर आधारित पाठ्यक्रमों में सेमेस्टरवार फीस जमा करने की सुविधा मिलेगी, जिससे विद्यार्थियों पर एकमुश्त आर्थिक बोझ कम होगा। इसके अलावा पाठ्यक्रम पूरा करने वाले सभी विद्यार्थी स्वतः विश्वविद्यालय के एलुमनाई बन जाएंगे तथा शिक्षण मूल्यांकन ब्लूम्स टैक्सोनॉमी के आधार पर किया जाएगा।
एमबीए, एमसीए, एमटीटीएम, बी.एड. स्पेशल एजुकेशन, एम.एड. स्पेशल एजुकेशन, बी.ए. योग (ऑनर्स) और एम.ए. योग की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भी 1 जुलाई से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
प्रवेश के लिए DEB-ID और ABC-ID अनिवार्य किए गए हैं। साथ ही विद्यार्थियों को क्रेडिट मोबिलिटी, मल्टीपल एंट्री और मल्टीपल एग्जिट जैसी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। विद्यार्थी हित में विश्वविद्यालय ने कई शुल्क रियायतों की भी घोषणा की है। थर्ड जेंडर के विद्यार्थियों के लिए पूर्ण शुल्क माफी, बीएससी और एमएससी के प्रायोगिक विषयों में कार्यशाला शुल्क पर 30 प्रतिशत छूट, ई-एसएलएम चुनने वाले विद्यार्थियों को 15 प्रतिशत शुल्क छूट तथा प्रिंट अध्ययन सामग्री का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है।
डॉ भट्ट और प्रियंका लोहानी द्वारा क्षेत्र वासियो से विश्वविद्यालय से जुड़ने और विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों और सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की गई






More Stories
राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर पद्म विभूषण प्रशांत चंद्र महालनोबिस को श्रद्धांजलि, प्रशासनिक आंकड़ों की क्षमता के प्रभावी उपयोग पर दिया गया जोर
लैंसडौन में गुलदार का आतंक: घास लेने गई महिला को बनाया निवाला, ग्रामीणों का प्रदर्शन
हेमकुंड यात्रा मार्ग पर हुए विवाद में गिरफ्तार लोगों को न्यायालय से मिली जमानत