चमोली: भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

बुलंद आवाज न्यूज़ 

गौचर। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ चमोली इकाई की बैठक में संगठन के विस्तार एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रवीर गायत्री के गौचर पहुंचने पर पदाधिकारियों एवं सदस्यगणों ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

बैठक में संगठन को जनपद के प्रत्येक विकासखंड तक सशक्त रूप से विस्तार देने, नए पत्रकार साथियों को संगठन से जोड़ने तथा पत्रकार हितों की रक्षा के लिए प्रभावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रवीर गायत्री ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों की समस्याओं का समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर चमोली जिले के संगठन के जिला अध्यक्ष दिग्पाल गुंसाई, जिला महामंत्री खुशाल सिंह असवाल, अरुण मिश्रा, देवेंद्र गुंसाई, ईश्वर राणा, गोविन्द बिष्ट, लक्ष्मण सिंह रावत तथा सुरेन्द्र सिंह कनवासी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया तथा प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

bulandawaaj

बुलंद आवाज़

Share