बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली: गौचर के नजदीक चटवापीपल के नजदीक बोल्डर गिरने से एक मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई है जिसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है.
पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक घटना सुबह 10:30 बजे की है. जब श्री बद्रीनाथ धाम यात्रा से वापस जाते समय कर्णप्रयाग -गौचर के नजदीक चटवापीपल में पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण बुलेट मोटर साइकिल संख्या- UK- 14TA 7060 में सवार 01-निर्मल शाही पुत्र रामकृष्ण उम्र 36 वर्ष निवासी-हैदराबाद, 02-सत्य नारायण पुत्र (अज्ञात) उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी थाना पदमा राव नगर जिला हैदराबाद की मौके पर ही मौत हो गई है।
सूचना पर पुलिस/ एसडीआरएफ प्रशासन मौके पर पहुँचकर दोनो शव निकालकर पंचनामा की कार्यवाही हेतु मोर्चरी कर्णप्रयाग लाया गया है।





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़