
बुलंद आवाज़ न्यूज
कर्णप्रयाग(चमोली) डा. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग 26 जून को डा. शिवानंद नौटियाल के जन्म दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा.एम.एस. कंडारी ने कहा कि डा.नौटियाल ने शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रतिमान स्थापित किए।डा. शिवानंद नौटियाल फाउंडेशन के संयोजक भुवन नौटियाल ने कहा कि वे आठ बार के विधायक रहे और उच्च शिक्षा मंत्री के रूप में उनका योगदान अद्वितीय रह।
इस अवसर पर डा.रविंद्र कुमार, डा. कीर्तिराम डंगवाल, जे.एस. रावत, एस.एल. मुनियाल तथा महाविद्यालय के अन्य शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान