बुलंद आवाज़ न्यूज
कर्ण प्रयाग/ चमोली
112 पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अलकनंदा नदी में कालेश्वर पुल के पास नदी में डूब गया है
इस सूचना पर चौकी प्रभारी लंगासु मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तो मालूम हुआ कि एक लड़का जिसका नाम शुभजीत आदक (21) निवासी ग्राम पश्चिम पांडा थाना पुरसोडा जनपद (हुगली) पश्चिम बंगाल हाल (DBL कंपनी) अपने दो दोस्त प्रियजीत तथा सुरजीत के साथ नहाने के लिए अलकनंदा नदी किनारे कालेश्वर पुल के पास गया था, जो नहाते समय फिसलने से नदी की धार में बहकर डूब गया.
सूचना पर पुलिस, sdrf तथा स्थानीय लोगो की सहायता से सर्च अभियान चलाया गया किंतु अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है सर्च अभियान कल प्रातः से पुनः प्रारंभ किया जाएगा।





More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित
बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा—नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव