बुलंद आवाज़ न्यूज
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के पहाड़ों में धीरे धीरे क्राइम की घटनाएं ज्यादा सामने आ रही हैं, इसी क्रम में अल्मोड़ा के दन्यां थाना क्षेत्र में दुकान में गए युवक को अज्ञात लोगों ने लोहे की रॉड से बुरी तरह पीट दिया। इस घटना में उसका पैर टूट गया, इसका उपचार चल रहा है। पीड़ित की भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है।
दन्या क्षेत्र के पाभौं निवासी मदन सिंह ने पुलिस में तहरीर दी। उसके मुताबिक बीते मंगलवार उसका भाई हरीश सिंह नाराणीखाल में एक दुकान पर गया। इसी दौरान दो अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उस पर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
शनिवार को भाई ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी ने कहा कि तहरीर मिलने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 325 के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित
बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा—नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव