बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली NH 7 पर नंदप्रयाग सोनला के बीच गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे एक कार व दिल्ली-गोपेश्वर रोडवेज की बस की भयंकर भिड़ंत हो गई। जिसमें कार में सवार मां बेटे को गंभीर चोटें आ गई. जिन्हें निजी वाहन से उपचार के लिए उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह गोपेश्वर मुख्यालय के हल्दापानी से यशोदा देवी व उनका बेटा अतुल सती कर्णप्रयाग की ओर जा रहे थे, वहीं दिल्ली-गोपेश्वर बस गोपेश्वर की ओर आ रही थी। वहीं दूसरी ओर तेज रफ्तार में आ रही कार की बस से भिड़ंत हो गई। जिससे कार में सवार मां बेटे गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं कार के आगे का हिस्सा भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के बाद स्थानीय वाहन चालकों ने तत्काल दोनों घायलों को उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया कि मां बेटे के हाथ व पांव पर गंभीर चोटें आई है।






More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित
बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा—नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव