बुलंद आवाज़ न्यूज़
चमोली: दशोली ब्लॉक के ग्राम पंचायत लासी में जंगली भालू के द्वारा लगातार ग्रामीण पशुपालकों के पशुओं पर हमला किया जा रहा है। गांव में 22 अक्टूबर को घटित हुई जिसमें देव चंद्र पुत्र शिवराज सिंह के बैल को मार दिया गया है दूसरी घटना 28 अक्टूबर मनबर के बैल को भालू द्वारा मारा गया और 29 तारीख को गैणा सिंह की गौशाला फाड़कर एक असफल प्रयास किया गया ग्राम प्रधान लासी नयन कुंवर के आग्रह पर प्रभागीय वन अधिकारी चमोली के द्वारा 7 सदस्य टीम को रात्रि गश्त हेतु ग्रामीण क्षेत्र में भेज दिया गया है
कल रात्रि गश्त के दौरान टीम से भालू का आमना सामना नहीं हो पाया ग्रामीण लगातार दहशत में हैं और ग्राम प्रधान और सरपंच के द्वारा वन विभाग के साथ सहयोग करके इस बड़ी समस्या के निदान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं




More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़