बुलंद आवाज़
रिपोर्ट भगवान सिंह पौड़ी गढ़वाल
पौड़ी जिले के अंकिता भंडारी हत्याकांड के चलते चर्चाओं में आए वंत्रा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य के रिजॉर्ट के पीछे स्थित फैक्ट्री में फिर से लगी आग, इससे पूर्व भी अज्ञात लोगों ने पुलकित आर्य की इस फैक्ट्री को अंकिता भंडारी हत्याकांड के चलते आग के हवाले कर दिया था।
बीते 18 सितम्बर को रिजॉर्ट के रिसेप्सन में काम करने वाली अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई थी, जिसके आरोप में रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, अंकित व सौरभ भास्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
वहीं रविवार को अचानक आसपास के लोगों ने फैक्ट्री से धुंआ निकलता देखा जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। वहीं आश्चर्य की बात है कि वंत्रा रिजॉर्ट व फैक्ट्री की सुरक्षा में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है ऐसे में फैक्ट्री में आग लगना कई चर्चाओं को जन्म दे रहा है।





More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान