बुलंद आवाज़ न्यूज़
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा के आगामी सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने सोमवार को सर्वदलीय बैठक आहूत की है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि सर्वदलीय बैठक के दौरान आगामी सत्र को लेकर चर्चा वार्ता की जाएगी।
विधानसभा अध्यक्ष का कहना है कि आगामी विधानसभा सत्र देहरादून अथवा गैरसैंण कहीं भी हो उसके लिए विधानसभा सचिवालय पूर्ण रुप से तैयार है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में भी यदि सत्र होता है तो उसके लिए भी भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में सत्र से संबंधित सभी व्यवस्थाएं एवं आवश्यक तैयारी पूर्ण है। विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य स्थापना दिवस 9 नवंबर के बाद ही आगामी सत्र आहुत किए जाने की उम्मीद जताई है। विधानसभा अध्यक्ष कि सोमवार को होने वाली सर्वदलीय बैठक के दौरान सत्र को लेकर ही चर्चा वार्ता होनी है। बता दें कि सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, मौ शहजाद सहित निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा व संजय डोभाल को भी आमंत्रित किया गया है।







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान