बदरीनाथ (चमोली)। विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट सोमवार 16 नवंबर को रात्रि 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मंदिर के कपाट बंद होने के साथ ही वर्ष 2026 की चारधाम यात्रा का विधिवत समापन हो गया।
कपाट बंद होने के अवसर पर भगवान बदरीविशाल का फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु अंतिम दर्शन के लिए धाम पहुंचे। कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत पांच दिवसीय पंच पूजा संपन्न कराई गई। परंपरा के अनुसार माता लक्ष्मी को भगवान बदरीविशाल के गर्भगृह में विराजमान कराया गया। इसके बाद भगवान कुबेर और उद्धव जी को मंदिर परिसर में लाया गया।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के अनुसार, इस यात्रा वर्ष में करीब 23.5 लाख श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम में दर्शन किए, जबकि चारों धामों में लगभग 65 लाख श्रद्धालु पहुंचे।
कपाट बंद होने के बाद 17 नवंबर को भगवान उद्धव जी, कुबेर जी और अन्य धार्मिक विग्रहों की उत्सव डोलियां शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना होंगी। शीतकाल में भगवान बदरीविशाल की पूजा पांडुकेश्वर और ज्योतिर्मठ स्थित निर्धारित पूजा स्थलों पर संपन्न होगी।







More Stories
39वीं अखिल भारतीय डाक बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
सात दिन बाद थराली CHC में आंदोलन स्थगित, स्वास्थ्य विभाग के लिखित आश्वासन पर माने अनशनकारी
मुख्यमंत्री ने छठ व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं,बोले—खटीमा है, मिनी भारत की तस्वीर