
कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में जनजातीय गौरव पखवाड़े के तहत जनजातीय गौरव सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर चर्चा की गई।

मुख्य वक्ता दीप्ति बृजवाल ने जनजातीय समुदायों के प्रकृति से जुड़ाव, पारंपरिक ज्ञान और पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम अवतार सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय वीर योद्धाओं के साहस और बलिदान को याद करते हुए बिरसा मुंडा के योगदान को उचित ऐतिहासिक सम्मान देने की बात कही।

इतिहास विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पूनम चौहान ने उत्तराखंड की जनजातियों के राष्ट्रीय आंदोलन में योगदान और उनके ऐतिहासिक संघर्षों पर विचार रखे। इसके अलावा डॉ. चंद्रमोहन जनस्वाण और डॉ. प्रमिला ने भी जनजातीय समाज की परंपराओं एवं सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन कीर्तिराम डंगवाल ने किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका से परिचित कराया गया।








More Stories
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- स्थानीय जनप्रतिनिधि का जनता के सामने अपमान उचित नहीं
थराली अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के खिलाफ पांचवें दिन भी धरना जारी, डॉक्टरों के रोटेशन की अस्थायी व्यवस्था से प्रदर्शनकारी असंतुष्ट
गौचर मेले से विकास को नई उड़ान, सिमली अस्पताल के समाधान को बनेगी कमेटी