बुलंद आवाज न्यूज़
चमोली। चौकी पीपलकोटी क्षेत्र के अंतर्गत अलकनंदा नदी के बीचों-बीच एक शव फंसे होने की सूचना मिलते ही चमोली पुलिस तत्काल हरकत में आ गई। चौकी प्रभारी पीपलकोटी उपनिरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण अपनी टीम के साथ बिना समय गंवाए घटनास्थल पर पहुंचे।
मौके पर मृतक की पहचान रुद्र सिंह राणा (85 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय केदार सिंह, निवासी ग्राम कोड़िया, जनपद चमोली के रूप में हुई। शव अलकनंदा नदी के तेज बहाव के बीच फंसा हुआ था। विषम भौगोलिक परिस्थितियों और उफनती धारा के बावजूद पुलिस टीम ने अदम्य साहस, धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर नदी में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद शव को सुरक्षित बाहर निकाला।
पुलिस ने संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण का परिचय देते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की तथा शव को परिजनों के सुपुर्द किया। परिजनों ने कहा कि पुलिस ने जिस संवेदनशीलता, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपना कर्तव्य निभाया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा।






More Stories
नन्दा स्वायत्त सहकारिता नौटी की वार्षिक आम सभा में 94,188 रुपये का लाभांश वितरित
Chamoli: टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू का जायजा लेने पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी
माँ नंदादेवी बड़ी जात/राज जात 2026 की तैयारियों को लेकर कुरुड़ में बृहद बैठक, यात्रा को लेकर असमंजस हुआ दूर