बुलंद आवाज न्यूज़
चमोली
चमोली जनपद के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित भ्यूंडार घाटी में 15,225 फीट की ऊंचाई पर स्थित लोकपाल लक्ष्मणके कपाट आज विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभ मुहूर्त में प्रातः 11 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए गए है। अब आगामी 4 माह तक श्रद्धालु यहां लक्ष्मण जी के दर्शन और पूजा अर्चना कर सकेंगे।
भ्यूंडार घाटी में दंडी पुष्कर्णी सरोवर के समीप स्थित यह पवित्र मंदिर सनातन आस्था के साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य, अध्यात्म और हिमालयी संस्कृति का अद्भुत संगम है। पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान श्री राम के अनुज लक्ष्मण जी ने यहां त्रेतायुग में तपस्या की थी। जिसके चलते यह एकमात्र मंदिर है, जहां लक्ष्मण जी की पूजा अर्चना भगवान श्री राम और सीता माता के बिना की जाती है। कपाट खुलने के मौके पर यहां मंदिर समिति के सदस्य, स्थानीय ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।






More Stories
श्री हेमकुंट साहिब जी यात्रा का शुभारंभ ऋषिकेश से हुआ
मेडिकल कॉलेजों में रेफर सिस्टम होगा मजबूत, हर इमरजेंसी पर रहेगी कड़ी निगरानी
पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक