केंद्रीय गृह मंत्री के उत्तराखंड आने की तैयारियां तेज, सीएम ने किया निरीक्षण

बुलंद आवाज न्यूज़ 

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए पुलिस को प्लान तैयार करने के निर्देश दिये सीएम धामी ने कहा कि शहर में किसी भी प्रकार की जाम की स्थिति न हो यातायात सुचारू रहें ताकि आमजनमानस को असुविधा न होने पाये।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कि जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी।

bulandawaaj

बुलंद आवाज़

Share