बुलंद आवाज न्यूज़
देहरादून: राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के परिसर में आयोजित नेशनल कॉन्क्लेव ऑन न्यूट्रिशन एंड पब्लिक हेल्थ (NCICON-2026) के समापन अवसर पर न्यूट्रिशन काउंसिल ऑफ इंडिया (एनसीआई) और दून मेडिकल कॉलेज के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
21–22 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में पोषण और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर देश भर के विशेषज्ञों ने विचार-विमर्श किया। साथ ही ‘द फिजियोलॉजी ऑफ न्यूट्रिशन’ और ‘फंडामेंटल ऑफ क्रोनो न्यूट्रिशन’ जैसी पुस्तकों का भी विमोचन किया। इस दौरान एनसीआई नेताओं, विशेषज्ञ शोधकर्ताओं, चिकित्सकों तथा छात्रों ने भाग लिया, और पोषण की वर्तमान चुनौतियों तथा समाधान पर व्यापक चर्चा की.
प्राचार्या डॉ. गीता जैन ने कहा कि यह एमओयू आगामी वर्षों में शोध, व्याख्यान श्रृंखला, प्रशिक्षण और सेमिनार के माध्यम से पोषण और सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा योगदान देगा. उन्होंने बताया कि इस एमओयू के तहत एनसीआई और दून मेडिकल कॉलेज मिलकर शोध, शिक्षा एवं जन-सामान्य में पोषण जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे.






More Stories
अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से उत्तराखण्ड बनेगा साहसिक खेलों और पर्यटन का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री
ऋषिकेश फायरिंग कांड: दून पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दोनों गिरफ्तार
चमोली: पर्यटकों के दीदार के लिए खुली फूलों की घाटी